थाना नकुड पुलिस 1 शातिर नशा तस्कर किया गिरफ्तार, कब्जे से 65 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 13 लाख रुपये), 01 इलेक्ट्रिक कांटा व 01 मोबाइल फोन बरामद

थाना नकुड पुलिस 1 शातिर नशा तस्कर किया गिरफ्तार, कब्जे से 65 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 13 लाख रुपये), 01 इलेक्ट्रिक कांटा व 01 मोबाइल फोन बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में ऑपरेशन सवेरा-“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशातस्कर सद्दाम पुत्र इरफान निवासी ग्राम बाईखेडी थाना नकुड को अम्बेहटा से गंगोह जाने वाली सड़क पर ग्राम बाईखेडी वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया नशातस्कर के कब्जे 65 ग्राम अवैध स्मैक, 01 इलेक्ट्रानिक कांटा व 01 मोबाइल फोन बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त इरफान के विरूद्ध क़ानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में*
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार उ0नि0 नीरज कुमार है0का0 अजीत सिंह हेड कांस्टेबल विनीत कुमार है0का0 अजय राठी थाना नकुड़ शामिल रहे।



