उत्तर प्रदेशपर्यावरणब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौशालाओं में वृक्षारोपण कर,मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौशालाओं में वृक्षारोपण कर,मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस

रायबरेली 5 जून, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस पर गोवंश आश्रय स्थल लोधवारी विकास खण्ड राही में विविध सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को गुड़, हरा चारा, फल, शाक सब्ज़ियां, लाई, चना खिला कर गौसेवा का लाभ लिया गया तथा गोवंश आश्रय स्थल से सम्बद्ध गोचर भूमि में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 अनिल कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 अनुपम चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी भदोखर (राही) डॉ0 राजेन्द्र कुमार, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह बिसेन, भाजपा नेत्री रेणु सिंह, ग्राम प्रधान लोधवारी, ग्राम विकास अधिकारी पूर्णिमा सिंह, पशुधन अधिकारी बृजेन्द्र नारायण और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व विविध सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button