बेहट पुलिस की आयोजकों के साथ रणनीतिक बैठक

बेहट पुलिस की आयोजकों के साथ रणनीतिक बैठक
रविदास जयंती शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस अलर्ट
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी ब्यूरो चीफ
सहारनपुर थाना बेहट परिसर में आगामी रविदास जयंती को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी बेहट द्वारा रविदास जयंती के आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने आयोजकों को उच्चाधिकारियों के आदेशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफवाह फैलाने, उत्तेजक नारेबाजी करने अथवा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी निर्देशों का पालन करने की सहमति जताई।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविदास जयंती के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



