#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जड़ोंदा जट्ट पहुंचकर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता स्व.डा. राजकुमार रावत को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जड़ोंदा जट्ट पहुंचकर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता स्व.डा. राजकुमार रावत को दी श्रद्धांजलि

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदा जट में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के स्वर्गवासी पिता राजकुमार सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजकुमार सिंह रावत एक सादगीपूर्ण और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका सामाजिक जीवन प्रेरणादायी रहा। उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है। इस कठिन समय में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील कदम से शोकाकुल परिवार को संबल मिला और क्षेत्र में शोक की घड़ी में एकजुटता का संदेश गया।

Related Articles

Back to top button