भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया प्रसाद

भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया प्रसाद
पीलीभीत। जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर अंतर्गत ग्राम भैरो कला में राम मंदिर निर्माण के पुण्य उद्देश्य को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
भैरो कला स्थित शिव मंदिर परिसर में पहले विधिवत रामायण पाठ का समापन हुआ, जिसके उपरांत हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद गांव व आसपास क्षेत्र से आए भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामप्रताप पासवान सहित किशन लाल शर्मा, रूपचंद शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, मेवाराम पासवान, रामू कुशवाहा, परमेश्वरी लाल कश्यप, राजपाल शर्मा, ख्यालीराम पासवान, नेवादास, महाराज रामसेवक कुशवाहा, अनिल शर्मा, दीनदयाल कुशवाहा, बालक राम पासवान, विजयपाल शर्मा, लालाराम कुशवाहा (पूर्व बीटीसी) सहित अन्य समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और धार्मिक चेतना का विकास होता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट – अखिलेश यादव, पीलीभीत
मोबाइल – 8958986997



