#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

डीएम से की विपक्षीगणो के कब्जे से कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

डीएम से की विपक्षीगणो के कब्जे से कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना गागलहेडी के ग्राम पाली परगना हरौडा निवासी प्रार्थीया बबीता पत्नी जगपाल ने कृषि भूमि विपक्षीगणो के कब्जे से कब्जा मुक्त कराने तथा विपक्षीगणो के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे कहा गया कि प्रार्थीया एक सीधी सादी घरेलू महिला है। प्रार्थीया के पिता स्व. बाबूराम पुत्र चुदा निवासी ग्राम मुस्तकापुर परगना मुजफ्फराबाद तहसील बेहट जिला सहारनपुर के नाम खसरा नं0 27 रकबई 0.2870हे. व 30म रकबा 0.4250हे. व 38म रकबा 0.1330हे. व 99म रकबा 0.9170हे. व ग्राम मलायन में खसरा नं. 142 रकबा 0.2770 भूमि मे सहखातेदार थे। जिनकी दिगामी हालत सही नही थी उसकी का फायदा मेरे चाचा विपक्षीगण ने उठा लिया था। उनके हिस्से की जमीन को खुर्द बुर्द कर दी है तथा कुछ विक्रय भी कर दी है। कहा कि मेरे पिता ने मरने से पहले अपनी बची जमीन की
वसीयत मेरे नाम कर दी थी, जिस पर आज भी विपक्षीगणो का ही कब्जा है। प्रार्थीया का कहना था कि मेरे हिस्से आयी जमीन को मेरे नाम खतौनी में दर्ज हो गयी है परन्तु आज तक भी मेरा कब्जा उपरोक्त खसरा नम्बरान पर नही हुआ है । जब भी मैं अपनी उपरोक्त जमीन पर जाती हूँ तो मुझे अपनी जमीन पर पैर तक रखने नहीं दिया जाता ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते है। विपक्षीगण बहुत शातिर चालक व भू माफिया किस्म के व्यक्ति है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है ।

Related Articles

Back to top button