डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की 76वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न,147.98 लाख रुपये लाभांश वितरण की घोषणा, जनमंच में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिकारी

डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की 76वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न,147.98 लाख रुपये लाभांश वितरण की घोषणा, जनमंच में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सहारनपुर की 76वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक रविवार को जनमंच, गांधी पार्क, रेलवे रोड पर भव्य रूप से आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी रहे। बैठक में नगर विधायक राजीव गुम्बर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, गंगोह विधायक किरत सिंह, रामपुर मनिहारन विधायक देवेन्द्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी, डीसीडीएफ अध्यक्ष सोनेन्द्र राणा, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, बैंक संचालक, अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह एवं सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी कुलदीप चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह, बुके एवं शाल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। बैठक का संचालन बैंक संचालक संदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों, समिति सचिवों एवं बैंक के श्रेष्ठ ग्राहकों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि जसवंत सैनी ने कहा कि सहकारी बैंक आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं निर्बल वर्गों के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में बैंक निरंतर प्रगति कर रहा है और आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैठक को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से किसानों एवं जरूरतमंद लोगों को सीधे बैंक से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की शेयर सर्विस एन्टिटी (SSE) योजना के अंतर्गत शीघ्र ही मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, भीम आधार पे, एईपीएस एवं ई-केसीसी जैसी आधुनिक सेवाएं शुरू की जाएंगी। बैठक में अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के कुल शुद्ध लाभ में से 147 लाख 98 हजार रुपये लाभांश के रूप में शेयरधारकों को वितरित किए जाने की घोषणा की गई। अंत में बैंक अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त की।



