#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जातिवाद से दूर हटकर सभी को एकजुट करना ही उनका उद्देश्य :एड० एनपी आनंद

जातिवाद से दूर हटकर सभी को एकजुट करना ही उनका उद्देश्य :एड० एनपी आनंद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर राष्ट्रीय शोषित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रामपुर मनिहारान विधानसभा से प्रत्याशी एड. एनपी आनंद ने कहा कि समाज में राजनीति के क्रम को बदलकर सभी को साथ लेकर चलना और समाज में आपसी प्रेम करुणा व भाईचारे को बढ़ाकर जातिवाद से दूर हटकर सभी को एकजुट करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने सभी से धर्मवाद की राजनीति से बचकर 20 जनवरी को मल्हीपुर से सुबह 10 बजे शुरू होकर रामपुर मनिहारान कस्बे से होते हुए 26 जनवरी तक निकाली जाने वाली बाइक रैली को सफल बनाने की अपील की।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को राष्ट्रीय शोषित दल ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है और  समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए 20 जनवरी को रामपुर मनिहारान में निकाली बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय शोषित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रामपुर मनिहारान विधानसभा से प्रत्याशी एड. एनपी आनंद ने कहा कि रामपुर मनिहारान मे उनके द्वारा कई मीटिंग की गयी है, जिसमें उन्हें सर्वसमाज़ का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि उन्हें एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो उनकी हर समस्या का समाधान करा सके। उन्होंने रामपुर मनिहारान की जनता से अपील की वो उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का काम करे, ताकि क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सके।

Related Articles

Back to top button