वैश्य समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देने की मांग

वैश्य समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देने की मांग
अनदेखी हुईं तो इसका असर आने वाले चुनाव में दिखेगा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पथिक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एवं वैश्य समाज के वरिष्ट नेता सुशील गुप्ता ने वैश्य समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देने की मांग सभी राजनीतिक दलों से की।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी किसी पार्टी से कोई प्रतिबद्धता नहीं है। हमें जो भी टिकट देगा। हम और हमारा समाज उसके साथ खड़ा नजर आएगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से भाजपा का मजबूत वोटर रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि टिकट देने की प्रक्रिया में वैश्य समाज को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हमे हिस्सेदारी नहीं मिली तो समाज को स्वयं निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। पथिक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एवं वैश्य समाज के वरिष्ट नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का वोट हमेशा निर्णायक रहा है। चुनाव के समय सभी दल समर्थन मांगते हैं, लेकिन चुनाव बाद समाज को भुला दिया जाता है। यह रवैया अब बर्दाश्त नहीं होगा।



