नाम–पद–मोबाइल का दुरुपयोग कर CMO को भेजी गई फर्जी शिकायत, FIR की मांग।

जालसाजी, प्रतिरूपण व साइबर धोखाधड़ी का गंभीर मामला
डॉ अरशद अली ज़िला ब्यूरो चीफ़ बिजनौर।स्योहारा।स्योहारा थाना क्षेत्र में नाम, पद, संगठन एवं मोबाइल नंबर के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा Dr. Mohd Tariq Zaki के नाम, उनके संगठन World Accreditation of Human Rights तथा मोबाइल नंबर का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), बिजनौर को एक फर्जी शिकायती पत्र भेजे जाने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 दिसंबर 2025 को CMO कार्यालय, बिजनौर को स्योहारा स्थित पारस हॉस्पिटल के संबंध में एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई। इस शिकायत में Dr. Mohd Tariq Zaki का नाम, पद व संपर्क विवरण अंकित था। जब इस विषय में स्वयं Dr. Zaki से संपर्क किया गया, तो उन्होंने लिखित व मौखिक रूप से स्पष्ट किया कि उक्त शिकायत न तो उनके द्वारा लिखी गई है, न हस्ताक्षरित और न ही भेजी गई है। उन्होंने इसे प्रतिरूपण, जालसाजी व पहचान की चोरी का मामला बताया।
इस संबंध में अमीन अहमद, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइजिंग डायरेक्टर/प्रभारी अधिकारी (थाना स्योहारा) ने थानाध्यक्ष को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यह कृत्य संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है और इससे संबंधित व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा व संगठन की साख को गंभीर क्षति पहुँची है।
शिकायत मे निम्न :-
धारा 318, 319, 336, 338, 339, 61, 356 (BNS)
धारा 173, 175, 176 (BNSS)
शामिल हैं।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि शिकायत पत्र के स्रोत, हस्तलेखन/डिजिटल माध्यम की फॉरेंसिक जांच कराकर दोषियों की पहचान की जाए और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर आरोप पर कितनी तत्परता से संज्ञान लेकर FIR दर्ज करती है और विवेचना को अंजाम देती है।



