#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशक्राइमदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना मण्डी पुलिस का मात्र 08 घण्टे में चोरी की घटना का खुलासा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी सोने का सामान/जेवारात(कीमत करीब 20 लाख रुपये) बरामद

थाना मण्डी पुलिस का मात्र 08 घण्टे में चोरी की घटना का खुलासा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी सोने का सामान/जेवारात(कीमत करीब 20 लाख रुपये) बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण,चोरी,लूट,डकैती,नकबजी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में  प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के कुशल सटीक सूचना पर थाना मण्डी के उप निरीक्षक अवशेष भाटी की टीम ने चैकिंग/गश्त के दौरान सिर्फ़ 08 घण्टे में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोर 1. साऊद पुत्र रईस अहमद 2. मोईनुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन को 62 फुटा रोड पर मण्डी समिति के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी गये पीली धातु के जेवरात लगभग कीमत  20 लाख रुपये)बरामद हुए । बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई । गिरफ्तार चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है  गिरफ्तार चोरों ने बताया कि हमें पैसों की जरुरत थी जिस कारण हम दोनों ने मिलकर साऊद के पिता के घर में रात में छत के रास्ते घुसकर ताला तोडकर जेवरात चोरी किये थे जिन्हे हमने आपस में बाँट लिया जब हम दोनो चोरी गये जेवरात को बेचने जा रहे थे तो पुलिस ने हमे पकड़ लिया।
गिरफ्तार चोरो के नाम व पता इस प्रकार है।
1.साऊद पुत्र रईस अहमद निवासी पीर वाली गली न0 08 थाना मण्डी 2. मोईनुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन निवासी निवासी पीर वाली गली न0 08 थाना मण्डी बरामदगी का पीली धातू के जेवरात(02 गले के सैट 02 मंगलसूत्र, 01 मटरमाला, 02 जोडी टोप्स/झुमकी, 01 जोडी टोप्स) गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी उ0नि0 अवशेष भाटी उ0नि0 सुधीर कुमार थाना मण्डी हे.का. राहुल त्यागी थाना हे.का. कमल कौशिक हे.का सुनील राणा हैड कां फुरकान अली का. शोएब मिर्जा थाना मण्डी सहारनपुर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button