#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

मकर संक्रांति पर विविध गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह, सृजन विद्यापीठ में उल्लासपूर्ण आयोजन

सत्यनारायण सेन, गुरला

मकर संक्रांति पर विविध गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह, सृजन विद्यापीठ में उल्लासपूर्ण आयोजन

SvasJsNews

सत्यनारायण सेन, गुरला

गुरला। सूर्य उपासना और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर सृजन विद्यापीठ विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ विविध सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों, रंग-बिरंगी पतंगों और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर नजर आया।

विद्यालय में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर सूर्य नमस्कार, पतंग उत्सव, सितोलिया, चेयर रेस, मारदड़ी सहित अनेक पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। खेलों और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार देखने को मिला।

विद्यालय के व्यवस्थापक द्वारा सभी बच्चों को सप्रेम पतंग भेंट की गई तथा तिल के लड्डू वितरित कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बच्चों को आशीर्वाद देते हुए व्यवस्थापक ने कहा कि जिस प्रकार पतंग आकाश की ऊंचाइयों को छूती है, उसी प्रकार विद्यालय के बच्चे भी शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के माध्यम से जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पतंग उड़ाते समय बच्चों की खुशी और पारंपरिक खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर रोहित त्रिपाठी, नीलम पारिक, दीप्ति माली, कोमल माली, संगीता दाधीच, शांता शर्मा, तमन्ना सरगरा, अनीता सोनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं और सकारात्मक संदेश के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button