ज़िलाधिकारी के आदेशों का उलंगन कर के खोले गए कपड़ो के शोरूम।


मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर मैं बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाज़ार बंदी के आदेश ज़िलाधिकारी (बिजनौर) जसजीत कौर द्वारा किए गए थे,जिसमें चांदपुर के सभी दुकानदारों ने ज़िलाधिकारी के आदेशों का पालन किया लेकिन चांदपुर में फवारा चौक स्थित पीटर इंग्लैंड कंपनी का एक शोरूम और अंबेडकर चौक निकट ट्रेंड्स मॉल ने ज़िलाधिकारी के आदेशों का पालन नहीं किया,ज़िलाधिकारी (बिजनौर) जसजीत कौर ने पूरे जिले में साप्ताहिक बाजार बंदी के आदेश जारी किए थे जिसमें चांदपुर बाज़ार बंदी के लिये बृहस्पतिवार तय किया गया था,चांदपुर के व्यापारियों ने ज़िलाधिकारी के आदेशों का पालन करते हुए बृहस्पतिवार को अपने-अपने कारोबार वे दुकान बंद रखी वही पीटर इंग्लैंड शोरूम और ट्रेंड्स मॉल खुले रहे जिन्होंने ज़िलाधिकारी के आदेशों को तार तार करते हुऐ बृहस्पतिवार को भी अपने अपने शोरूम खुले रखे,
जिस से कुछ छोटे व्यापारियों को लगा की ये भेदभाव ज़िलाधिकारी की ओर से किया जा रहा है, कियों की बड़ी कंपनियों के शोरूम है इसी लिये इनको बंद नही कराया गया है।



