ब्रेकिंग न्यूज़

सभासद की शिकायत पर नगरपालिका ने की तुरंत कार्यवाही।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर मोहल्ला मुफ्ती सराय वार्ड नंबर 8 के सभासद मोहम्मद आज़िम यूसुफ ने मोहल्ला मुफ़्तीसराय स्थित मोटा वाला तालाब मे कटे हुऐ जानवरों के अवशेष पड़े मिलने की शिकायत चांदपुर नगर पालिका में की थी,
सभासद की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पति शेरबाज़ पठान ने तत्काल रूप से नगर पालिका की जेसीबी डंपर  लगवाकर मोटा वाला तालाब किनारे पड़े हुऐ अवशेष व गंदगी को साफ कराया,
जिस से राहगीरों ने राहत की सांस ली,
और आसपास रह रहे लोगों को सख्त हिदायत की के दोबारा यहां कोई गंदगी ना डालें अन्यथा नगर पालिका उन पर  कार्रवाई करेगी,
नगर पालिका अध्यक्ष पति आशीर्वाद प्रदान ने कहा कि यहां मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान है और किसी के कब्रिस्तान को गंदा करना यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है जो भी व्यक्ति यह गंदा घिनौना काम कर रहे हैं कि कब्रिस्तान के आसपास गंदगी फैला रहे हैं वह स्वयं अपनी गलती को सुधारे वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

Dr. Arshad Ali

Related Articles

Back to top button