#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदुर्घटनादेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुरसाइबर क्राइम

ऑपरेशन सवेरा’ के तहत जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.3 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा’ के तहत जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.3 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर नशा मुक्त समाज की दिशा में सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” (नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर) के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से सवा किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें उपनिरीक्षक संजय शर्मा, हेड कांस्टेबल अश्वनी व हेड कांस्टेबल बालेन्द्र ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे छापेमारी की। यहाँ एक निर्माणाधीन प्लॉट के पास से अभियुक्त कुणाल पुत्र बिरजा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना जनकपुरी में मु0अ0सं0 366/25 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जाँच कर रही है ताकि इसके मुख्य सरगनाओं तक पहुँचा जा सके। पकड़े गए अभियुक्त को कानूनी कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button