#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

सेन समाज विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 23 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

सत्यनारायण सेन गुरला

सेन समाज विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 23 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

भीलवाड़ा | SvasJsNews

सेन समाज की सामाजिक एकता, परंपरा और सामूहिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से सेन समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 9वां भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 23 जनवरी को हरनी महादेव में आयोजित किया जाएगा। बसंत पंचमी के अबूझ मुहूर्त पर होने वाले इस सम्मेलन में लगभग 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, लग्न पत्रिका लेखन एवं वितरण, तथा विभिन्न कार्यसमितियों का गठन किया जाएगा।

समिति के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन ऊपरेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए भी एक सशक्त मंच प्रदान करता है। समिति कार्यालय प्रमुख सुरेश सेन कुंडिया ने बताया कि वधु पक्ष द्वारा वर पक्ष को भेजी जाने वाली लग्न पत्रिकाएं श्री विनायक जी की स्थापना कर मंत्रोच्चार के साथ समाज के सम्माननीय लोगों की उपस्थिति में सोनी धर्मशाला में मुख्य विवाह पुरोहित द्वारा लिखवाई जाएंगी। इसके पश्चात लग्न पत्रिकाओं का विधिवत वितरण कर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।


सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दुर्गा शंकर सेन मांडल करेंगे। इस दौरान सचिव बाबूलाल चाखेड़, कोषाध्यक्ष गोपी लाल सेन समेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू, नरेश सईंवाल तथा गीता भाटी के नेतृत्व में महिला मंडल टीम मौजूद रहेगी। बैठक में पांडाल व्यवस्था, आमंत्रण, भोजन व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न कार्यसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

विवाह समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सेन कटार, पूर्व अध्यक्ष भगत सेन, बालूलाल सेन एवं सत्यनारायण सेन रूपपुरा ने समस्त सेन समाज से अपील की है कि वे इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लें। समिति ने समाज की सभी इकाइयों, महिला मंडलों और संगठनों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से यह आयोजन भव्य, अनुकरणीय और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Related Articles

Back to top button