चान्दपुर मौहल्ला शाहचन्दन मे हुई रहस्यमय तरीके से हुई शाहवेज़ पुत्र सुलेमान की मौत की घटना मे आया एक नया मौड़।
मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।शाहचंन्दन निवासी सुलेमान पुत्र अब्दुल शकूर ने थाना चांदपुर मे तहरीर देकर बताया की शहवेज़ ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसको मारा गया हे!
शहवेज़ की मौत से क़रीब 15 दिन पहले हुई थी कहा सुनी बताई जा रही हे शहवेज़ की मौत की वजह।शाहचंन्दन निकट मोमिट जूनियर स्कूल कस्बा व थाना चांदपुर के निवासी सुलेमान पुत्र अब्दुल शकूर ने बताया कि प्रार्थी ने बताया की प्रार्थी अपनी पत्नी साजिदा के साथ उसके मायके गए हुए थे।दिनांक 26.10.2025 से लगभग 15 दिन पूर्व शहादत पुत्र मकसूद निवासी मोहल्ला काज़ीसराय उमेर पुत्र अज़ीम निवासी मोहल्ला शाहचंन्दन समीर पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला शाहचंन्दन शीबा पुत्री सरफराज निवासी मोहल्ला मुफ्तीसराय ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी,तथा प्रार्थी को शक है कि उपरोक्त मुलज़िमान ने प्रार्थी के पुत्र की हत्या की है जिस कारण उपरोक्त मुलज़िमान के विरुद्ध प्रार्थी ने उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हे!
पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई हे थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा की घटना की तह तक जायेंगे किसी निर्दोष कोई हानि नही पुलिस की और से नही पहुंचेगी।



