वी -ब्रॉस हॉस्पिटल के परिवार को दूसरे पक्ष से बना हुआ है खतरा:अमित सेन

वी -ब्रॉस हॉस्पिटल के परिवार को दूसरे पक्ष से बना हुआ है खतरा:अमित सेन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वी -ब्रॉस हॉस्पिटल के प्रबन्धक अमित सेन ने कहा कि प्रशासन उनकी कोई भी मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष से उनको व वी -ब्रॉस हॉस्पिटल के परिवार को खतरा बना हुआ है और प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस अस्पताल मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए वी -ब्रॉस हॉस्पिटल के प्रबन्धक अमित सेन ने कहा विगत तीन दिसंबर से वी-ब्रॉस अस्पताल बंद था । दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि वो यहा से क़ीमती मशीन ले गए हैं, इसके अलावा वो कंप्युटर को तोड़कर हार्ड डिस्क लेकर गए हैं। प्रशासन को सारी बात बताने के वाबजूद भी प्रशासन उनकी कोई भी मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने उनको काफी सहयोग दिया। उनके कहने पर उन्होंने किसानो को वी-ब्रॉस अस्पताल मे मात्र 100 रुपये की ओपीडी और इलाज मे पचास प्रतिशत छूट की घोषणा की है।



