#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशक्राइमदेशपुलिस विभागसहारनपुरसाइबर क्राइम

नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर

नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर

थाना बेहट,सहारनपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 118 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस की कार्यवाही में गश्त व चैकिंग के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त शाहनवाज उर्फ फैसल पुत्र मतलूब उर्फ कल्लू निवासी ग्राम रीढी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को ग्राम रीढी मोहिद्दीनपुर जाने वाले खडन्जे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 118 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बेहट पर मु0अ0स0 673/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
 शाहनवाज उर्फ फैसल पुत्र मतलूब उर्फ कल्लू निवासी ग्राम रीढी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1. मु0अ0सं0- 673/25 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बेहट जनपद सहारनपुर
2. मु0अ0सं0- 84/25 धारा- 109/115(2)/191(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना बेहट जनपद सहारनपुर
*बरामदगी का विवरणः-*
 118 ग्राम अवैध स्मैक
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 श्री मौ0 उमर थाना बेहट जनपद सहारनपुर
2. है0का0 1058 राहुल राणा थाना बेहट जनपद सहारनपुर
3. का0 5 उमंग राठी थाना बेहट जनपद सहारनपुर

Related Articles

Back to top button