#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च में क्रिसमस पर सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल, सभी दलों व समाज के प्रतिष्ठित लोग एक मंच पर

सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च में क्रिसमस पर सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल, सभी दलों व समाज के प्रतिष्ठित लोग एक मंच पर

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर ब्रिटिश कालीन ऐतिहासिक सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च, सहारनपुर में क्रिसमस दिवस के पावन अवसर पर आयोजित विशेष सभा ने सर्वधर्म समभाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया। इस कार्यक्रम में सहारनपुर के सर्व समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू, आम आदमी पार्टी से दहिया जी, भारतीय जनता पार्टी से सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय सिंह जी, समाजसेवी सुषमा बजाज जी एवं अन्नू बजाज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि सभी धर्म मानवता, प्रेम और करुणा का संदेश देते हैं और देश की असली शक्ति एकता, सद्भाव और आपसी सम्मान में निहित है।

वक्ताओं ने कहा कि क्रिसमस पर्व त्याग, सेवा और प्रेम की भावना को जागृत करता है। ऐसे आयोजन समाज में नफरत नहीं, बल्कि भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्च परिसर में शांति, सौहार्द और आपसी अपनत्व का वातावरण बना रहा। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों व नागरिकों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और समाज में सर्वधर्म समभाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button