#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

राजकीय आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया किसान सम्मान दिवस….

राजकीय आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया किसान सम्मान दिवस….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में ‘किसान सम्मान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेज सिंह ने की। इस अवसर पर कृषि और संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में कृषि, उद्यान, गन्ना, मत्स्य और पशुपालन समेत विभिन्न विभागों एवं एफपीओ द्वारा 30 स्टॉल लगाए गए, जहाँ किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने किसानों को राष्ट्र का आधार स्तंभ बताते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, संयुक्त कृषि निदेशक राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक संदीप पाल और जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह सहित भारी संख्या में किसान और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button