#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़भारतीय किसानसहारनपुर

किसान दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया तथा 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रण किया।
अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान, मजदूर और ग्रामीण भारत के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने सदैव किसान और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की आवाज बुलंद की।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ी हैं। बढ़ती महंगाई के कारण खेती की लागत बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी फसल का कानूनी एमएसपी नहीं मिल पा रहा। अपनी मांगों को लेकर किसानों को आंदोलन करना पड़ा, जिसमें सैकड़ों किसानों की जान गई, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी।
सपा प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन रही है। खाद की कमी, बाधित विद्युत आपूर्ति और भूमि अधिग्रहण में बाजार मूल्य न दिया जाना किसानों के साथ बड़ा अन्याय है।
विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव और वरिष्ठ सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कृषि और उद्योग को एक-दूसरे का पूरक मानते थे। उनका मानना था कि कृषि की समृद्धि से ही औद्योगिक प्रगति संभव है। उन्होंने किसानों के बेटों को आरक्षण देने और गांव, गरीब व खेती के लिए बजट का बड़ा हिस्सा निर्धारित करने की नीति अपनाई। वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी हमेशा चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलती रही है। उनकी कृषि नीति से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों की खुशहाली बढ़ेगी। कार्यक्रम में महेंद्र राकेश, महजबी खान, नाजिया गुलशन, शाहिद मंसूरी, आर्यन मलिक, हसीन कुरैशी, चौधरी जुमला सिंह, नदीम कुरैशी, गुलशन, आजरा, मनीषा बानो, मुर्शीद, रिहाना, महक, वेदपाल पटनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मो कलीम अंसारी

Related Articles

Back to top button