सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करी के विरुद्ध कड़ा अभियान, करोड़ों की बरामदगी व गिरफ्तार कर किया तस्करों पर बड़ा प्रहार

सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करी के विरुद्ध कड़ा अभियान, करोड़ों की बरामदगी व गिरफ्तार कर किया तस्करों पर बड़ा प्रहार
01 अगस्त 2025 से 22 दिसम्बर 2025 तक कि कार्यवाही
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक,अभिषेक सिंह परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में *“ऑपरेशन सवेरा 2.0” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”* अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध व्यापक, सुनियोजित एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। तक की अवधि में पुलिस ने तस्करी के विभिन्न स्तरों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त की हैं। नशा मुक्त जनपद की दिशा में व्यापक जागरूकता अभियान
जनपद में नशे के विरुद्ध प्रभावी जनजागरूकता के उद्देश्य से लगभग 18,000 स्थानों पर वाल पेंटिंग के माध्यम से नशा विरोधी जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया जा रहा है तथा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
सख़्त पुलिस कार्यवाही अभियोग और गिरफ्तारियां कुल पंजीकृत अभियोग 242 कुल यह कार्रवाई दर्शाती है कि जनपद पुलिस ने नशा तस्करी पर हर स्तर पर मजबूत प्रहार किया है।
करोड़ों की बड़ी बरामदगी तस्करी तंत्र की टूटी कमर
अभियान के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए स्मैक 13.9604 किग्रा 13 करोड, 70 लाख, 30 हजार रूपये/-चरस 17.862 किग्रा 42 लाख, 87 हजार, 300 रूपये/-अफीम 13.687 किग्रा 39 लाख, 64 हजार, 250 रूपये/नशीली गोली 8760 गोलियां 34 हजार, 600 रूपये/गांजा 14.925 किग्रा 14 हजार, 595 रूपये/ कुल बरामदगी मादक पदार्थ की 60.4344 किग्रा व 8760 गोलियां अनुमानित कुल कीमत : (लगभग ₹14 करोड़ 53 लाख 30 हजार 745 रूपये)



