#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अधिवक्ता रिहान पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अधिवक्ता रिहान पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विशेष रिपोर्टमो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना तीतरों क्षेत्र के आसफगढ़ गांव में रहने वाले ग्राम प्रधान के भाई और उसके साथियों ने एक एडवोकेट की सरेआम सड़क पर बेरहमी से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी प्रकरण में सहारनपुर अधिवक्ता एसो. के अध्यक्ष अभय सैनी और महासचिव अजय कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एस. पी. देहात से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने एस. पी. देहात को दिए शिकायती पत्र मे बताया कि जिला शामली के बल्ला मजरा गांव निवासी एडवोकेट रिहान अपनी ससुराल गांव पापड़ी जा रहे थे। जैसे ही वह तीतरों से पापड़ी जाने वाली सड़क पर पहुंचे, वहां आसफगढ़ ग्राम प्रधान का भाई मनोज अपने कुछ साथियों के साथ बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर खड़ा था। आरोप है कि एडवोकेट रिहान ने जब रास्ता देने के लिए कहा तो मनोज आपा खो बैठा और गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर रिहान पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने बेल्ट और डंडों से रिहान की जमकर पिटाई की। सरेराह हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान पापड़ी गांव से रिहान के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
। घटना के बाद अधिवक्ता रिहान ने थाना तीतरों में तहरीर देकर मनोज और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी ।

Related Articles

Back to top button