#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
थाना सरसावा के अलीपुरा निवासी सुधीर के पुत्र पुष्पेन्द्र को गांव का एक युवक रजत पुत्र चरणसिह पिलखनी अडडे पर दारू पिलाने के लिए ले गया था। जहा उसने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उसे पूरी तरह से घायल कर दिया। जिसके चलते उसके पैर मे रोड चिकित्सक द्वारा डाली गयी है। पीड़ित पक्ष का कहना था कि इसके चलते उनका इलाज मे हज़ारों रूपये खर्च हो गए। उधर पुलिस द्वारा अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद है और वो उन्हें आए दिन धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई।



