#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

चौहान गुट द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के समापन में सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

चौहान गुट द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के समापन में सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉक्टरों को किया सम्मानित


निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आखिरी दिन सैकड़ों मरीजों की लगी लंबी कतार

01 जनवरी की बैठक में प्रदेश, जिला, नगर कमेटी में जी सी सिंह चौहान करेंगे बड़ा फेरबदल


रायबरेली 21 दिसंबर 2025


ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट द्वारा शहर के जीआईसी मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जो सुबह 10 बजे से सायं 2 बजे तक 6 दिन लगातार लगाया गया। जिसमें शहर के अलावा दूर दराज से प्रदर्शनी में आए हुए लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी प्रदान करता रहा। चौहान गुट द्वारा लगाए गए इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन शनिवार को समापन में सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि सीएमओ कार्यालय के डीएलओ डॉ. मनोज शुक्ला भी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का चौहान गुट टीम ने पुष्पमाला, तिरंगा पट्टिका, मोमेंटो देकर सम्मानित किया और समय देने के लिए धन्यवाद दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिविर में आए हुए मरीजों से हालचाल जाना और डॉक्टरों को को भी सेवाभाव से जनहित के कार्य को करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने चौहान गुट द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि उम्मीद करता हूं कि जनहित से जुड़े ऐसे शिविर भविष्य में भी चौहान गुट द्वारा लगाए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि ऐसे जनहित लाभ के उद्देश्य से लगाए जाने वाले शिविर को भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। शिविर में मौजूद डॉक्टरों को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुष्पमाला, तिरंगा पट्टिका, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जी सी सिंह चौहान ने कहा कि 6 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहकर मरीजों की जांच कर दवा और उचित सलाह भी देने का कार्य किया है। जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान ने कहा कि इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए जिससे आम आदमी को अनुभवी डॉक्टरों से निःशुल्क अच्छा इलाज मिल सके। अब तक इस स्वास्थ्य शिविर में 1350 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। जिसमें अंतिम दिन 113 मरीज आंख के ऑपरेशन हेतु आए, 6 पथरी के ऑपरेशन, 5 मरीजों का अल्ट्रासाउंड, 9 मरीजों का सिटी स्कैन, 4 मरीज हाइड्रोसिल ऑपरेशन हेतु आए। शिविर में सुबह से ही चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान, मो0 उमर, राकेश गुप्ता, इम्तियाज खान, प्रीतिमा चौधरी डॉक्टरों की टीम के साथ मौजूद रहे। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के छठे दिन नेत्र शल्यक डॉ. सुप्रभा तिवारी, फिजिशियन डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. राजवीर सिंह, आर्थो डॉ. एम पी सिंह, ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. श्रीमती प्रियंका पाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में श्री चौहान ने कहा कि आगामी 01 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी जिसमें प्रदेश, जिला व नगर कमेटी में बड़ा फेरबदल किया जाएगा। जिसमें कुछ नए चेहरों को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट में जगह मिलेगी तो वहीं कुछ पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। आपको बता दें कि ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट जनपद में अब तक 169 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करवा चुका है और 101 शवों की अस्थियों का विसर्जन भी डलमऊ के गंगा घाट में करवा चुका है। साथ ही साथ चौहान गुट सदैव व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने, जनहित की समस्याओं को उठाने में भी जिले का अग्रणी व्यापार मंडल है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष व प्रदर्शनी संचालक राकेश गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष निलेश कुमार सिंह, जिला कोर कमेटी अध्यक्ष आशीष पाठक, महिला जिलाध्यक्ष प्रीतिमा चौधरी, ताहिरा बेगम, नगर अध्यक्ष आशीष कुमार, मो0 नजर, भगवानदीन, अशफाक नकवी, चांद, मो0 शारिक, रामकेवल यादव, गुड्डू, राजेंद्र कुमार वर्मा, सुरेश, राजू खां, विजय यादव, भगवानदीन, सूर्यबख्श मौर्य मालिन का पुरवा अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button