#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

किसानों ने ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा -प्रदेश अध्यक्ष शेखर चौधरी

किसानों ने ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा -प्रदेश अध्यक्ष शेखर चौधरी

 

सहारनपुर – भारतीय किसान यूनियन (WF) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा।
ज्ञापन में किसानों ने अपने वाहनों पर टोल टैक्स से पूरी तरह छूट देने, सरकारी खरीद पर फसलों का भुगतान तुरंत नगद करने तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की।
अन्य मांगों में प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा बाजार भाव के अनुसार देने, किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने, गन्ने के दाम बढ़ाने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने तथा आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण करने जैसी कई मांगे शामिल है।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (WF) के प्रदेश अध्यक्ष शेखर चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सतपाल, आसिफ खान, अनुज चौधरी, कमल पलवाल, राजकुमार, संजय खटाना और वीरेंद्र प्रधान सहित कई पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button