चांदपुर सीनियर बार एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय खंडपीठ की मांग को लेकर सोपे ज्ञापन।

मौo अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।सीनियर बार एसोसिएशन ने खंडपीठ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
आज दोपहर सीनियर बार एसोसिएशन चांदपुर के अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी (चांदपुर) नितिन तेवतिया को सौंपा गया, ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माननीय उच्च न्यायालय की खंडपीठ की मांग की है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता इस मांग को लेकर 45 वर्षों से लगातार मांग करते आ रहे है! अधिवक्ताओं का कहना है कि उच्च न्यायालय इलाहबाद मे है जिसकी दूरी हमारे यहाँ से क़रीब 700 किलोमीटर पड़ती हे,जनता को उच्च न्यायालय के लिए जाने के लिये बोहोत लम्बा सफर करना पड़ता हैं, जिससे उन्हें आर्थिक हानि व मानसिक और शारीरिक थकावट अधिक होजाती हैं यदि भारत सरकार इस समस्या का समाधान कर उच्च न्यायालय की खंडपीठ को पश्चिम क्षेत्र में स्थापित करा दे तो जनता को सरल सुलभ न्याय कम खर्च पर उपलब्ध हो जाएगा! आशा है कि सरकार हमारी इस मांग को जल्द पूरा करेगी प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए सीनियर बार एसोसिएशन चांदपुर के अध्यक्ष संदीप कुमार ने जल्द से जल्द से इस मांग को पूरा करने की अपील की है
ज्ञापन देने वालों मैं महासचिव मनोज कुमार, शेखर चौधरी उपाध्यक्ष, विशाल सिंह, अर्चना शर्मा,विनीत कुमार, अवनीश कुमार,प्रीति गोयल, हरपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट, इंतजार जैदी,जिशान अहमद,सोमपाल सिंह, एडवोकेट ओमपाल सिंह, अनिल कुमार, चौहान कुलदीप सिंह, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह, एडवोकेट नीरज तिवारी, एडवोकेट नेमत अली, मुनेश कुमार सैनी,रविन्द्र सिंह, विशाल कुमार, आदि अधिवक्ता शामिल रहे।



