#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

सीडीओ की अध्यक्षता में सांसद राज्यसभा जिला खेल प्रतियोगिता आयोजन की बैठक संपन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में सांसद राज्यसभा जिला खेल प्रतियोगिता आयोजन की बैठक संपन्न

रायबरेली, 15 दिसम्बर 2025
मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा० सांसद (राज्यसभा) जिला खेल प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में जिला खेल एवं विकास प्रोत्साहन समिति के सदस्यों, खेल संघों के प्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में प्रतियोगिता के संबंध में बजटीय प्रबंधन एवं खिलाड़ियों के उत्तम व्यवस्था हेतु गंभीर चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता से संबंधित समस्त विभाग अपने से संबंधित कार्यों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित कराए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी सहित सदर विधायक के प्रतिनिधि व जिला व्यायाम शिक्षक खेल विभाग के भिन्न-भिन्न खेलों के प्रशिक्षक गण भिन्न-भिन्न खेलों के सचिव गण आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button