#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

चौहान गुट द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सीडीओ ने फीता काटकर किया उद्धघाटन

चौहान गुट द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सीडीओ ने फीता काटकर किया उद्धघाटन

रायबरेली 15 दिसंबर 2025

ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट द्वारा शहर के जीआईसी मैदान में लगाए गए 6 दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का सोमवार 15 दिसंबर को मुख्य अतिथि रही सीडीओ रायबरेली ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान, मो0 उमर, राकेश गुप्ता, इम्तियाज खान प्रीतिमा चौधरी ने पुष्प गुच्छ, शाल, मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। इस 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन नेत्र शल्यक डॉ. नीलम सिंह, फिजिशियन डॉ. मो0 आजम, डॉ. मंजीत सिंह, आर्थो सर्जन डॉ. डी पी सरोज, ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. रत्नेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। पहले दिन 200 से ज्यादा मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और करीब 45 मरीज आंख के ऑपरेशन के आए। शिविर में आए हुए मरीजों का अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाई दी गई और उन्हें उचित स्वास्थ्य सलाह भी दी गई। आपको बता दें कि ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट जनपद में अब तक 169 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करवा चुका है और 101 शवों की अस्थियों का विसर्जन भी डलमऊ के गंगा घाट में करवा चुका है। साथ ही साथ चौहान गुट सदैव व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने, जनहित की समस्याओं को उठाने में भी जिले का अग्रणी व्यापार मंडल है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष व प्रदर्शनी संचालक राकेश गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष निलेश कुमार सिंह, जिला कोर कमेटी अध्यक्ष आशीष पाठक, महिला जिलाध्यक्ष प्रीतिमा चौधरी, अरविंद चौधरी, भोलाशंकर, प्रहलाद यादव, धर्मेंद्र सिंह सूची, संजय धरई, भगवानदीन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button