#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में 284 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्…

सहारनपुर में 284 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज फील्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी पहुंचे। उन्होंने 284 हिंदू-मुस्लिम जोड़ों को आशीर्वाद दिया, जो विवाह के बंधन में बंध गए। कुल 517 जोड़ों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में आज पहला चरण पूरा हुआ। हर्षोल्लास भरी शादियां, दूल्हा-दुल्हन समेत सभी हुए खुश, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हिंदू-मुस्लिम युवक-युवतियों की शादियां एक साथ संपन्न हुईं। दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवविवाहित जोड़ों को आकर्षक गिफ्ट दिए गए, जबकि बारातियों और मेहमानों के लिए भोजन-नाश्ते की पूरी व्यवस्था की गई। बैंड-बाजा के साथ धूमधाम से विवाह संपन्न हुए।

Related Articles

Back to top button