#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
सहारनपुर पुलिस का सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ा रुख “ऑपरेशन डिजिटल मनबड” की शुरुआत

सहारनपुर पुलिस का सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ा रुख “ऑपरेशन डिजिटल मनबड” की शुरुआत
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अब सोशल मीडिया पर धमकी देना, अवैध असलाह दिखाना, जातिगत/धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी करना व महिलाओं को ब्लैकमेल करने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन का प्रस्ताव तैयार है,जो ऑपरेशन डिजिटल मनबड के तहत कार्यवाही की जायेगी जो भी संदिग्ध अकाउंट्स व पोस्ट की निगरानी कर दोषियों की पहचान करेगी। चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी आपत्तिजनक सामग्री दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना पुलिस या साइबर सेल को सूचना देने की अपील की है।



