थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया,20 हजार रूपए का इनामी अवैध नशा तस्कर

थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया,20 हजार रूपए का इनामी अवैध नशा तस्कर
थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से पकड़ा एक बड़ा नशा कारोबारी,4 करोड 33 लाख रूपए की अवैध स्मेक बरामद
पकड़े गए 20 हजारी ईनामी नशा तस्कर आसिफ खां से 4,320 किलो ग्राम अवैध स्मेक,1 कार, मोबाइल फोन एवम 7000 रूपए नकद बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार से बेइंतहा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 20 हजारी ईनामी नशा तस्कर को घेराबंदी करते हुए गिरफतार किया।जिसके पास 4,320 किलो ग्राम अवैध स्मेक/हेरोइन बरामद की गई।जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड 33 लाख रूपए बताई गई है।जिस नशा तस्कर के कब्जे से कार एवम स्मेक के अलावा एक मोबाइल फोन एवम नकदी भी बरामद की गई।जिसका जोरदार खुलासा आज एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।जबकि उस समय उनके साथ एएसपी/क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव भी रहे मौजूद।आपको बता दें,कि थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार,विपिन कुमार, ललित कुमार एवम सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस टीम के साथ कल देर रात छोटी लाइन सरकारी कोटे की दुकान के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक सामने से आ रही एक कार को पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए रोका तथा जब उस कार की तलाशी ली गई,तो उसमे बेइंतहा स्मैक देख पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गए।पकड़े गए 20 हजारी ईनामी स्मेक तस्कर आसिफ खां पुत्र फारूख खां निवासी ग्राम पढेरा थाना फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली,हाल पता किराए का मकान मौहल्ला रायपुरा चौधरी थाना इज्जत नगर जनपद बरेली से 4 किलो 320 ग्राम अवेध स्मेक,जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड 33 लाख रूपए बताई गई,7000 हजार रूपए नकद,एक कार एवम मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।जिसका खुलासा आज एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।इस खुलासे के दौरान एएसपी/क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव भी रहे मौजूद।पकड़ा गया यह स्मेक तस्कर पहले भी जा चुका है जेल।



