उत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊ

राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक DGP | SvasJsNews

राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक DGP | SvasJsNews


लखनऊ-उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह विशेष सुरक्षा बल (SSF) में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे।

राजीव कृष्ण की पत्नी मीनाक्षी सिंह, भारतीय राजस्व सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।

सूत्रों के अनुसार, राजीव कृष्ण की सीआरपीएफ तैनाती के बाद जब उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में नियुक्त किया गया था, तब उस समय कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मतभेद और आंतरिक खींचतान देखी गई थी।

इन चर्चाओं के केंद्र में उनके साले और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तत्कालीन जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह का नाम भी सामने आता रहा है। कहा जाता है कि कार्यवाहक डीजीपी नियुक्ति में भी राजेश्वर सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

इसके अतिरिक्त, सूत्रों का कहना है कि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जो वर्तमान डीजीपी राजीव कृष्ण की सलहज (पत्नी की बहन) हैं, भी इस प्रशासनिक घटनाक्रम से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी रही हैं।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक रूप से किसी ने भी सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

SvasJsNews इन घटनाओं पर नज़र बनाए हुए है और आगे की अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button