संविधान दिवस पर एसपी ने संविधान की शपथ दिलाई

संविधान दिवस पर एसपी ने संविधान की शपथ दिलाई
संवाददाता – विपिन कुमार प्रजापति
पीलीभीत – संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए संविधान में निहित आदेशों मूल्य एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई| उपस्थित पुलिस अधिकारी /कर्मचारीगण को भारत को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्त विश्वास धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प के प्रति जागरूक किया गया| राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा भारतीय संविधान में निहित कर्तव्यों एवं आदर्शो का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पालन करने का संकल्प लिया गया



