#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपर्यावरणब्रेकिंग न्यूज़

श्रीराम मार्केट में कपड़े की दुकान और ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

श्रीराम मार्केट में कपड़े की दुकान और ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

संवाददाता – विपिन कुमार प्रजापति

बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर के गोपी वल्लभ कावड़खाना स्थित श्रीराम मार्केट में गुरुवार रात करीब 8:35 बजे अचानक आग लगने से कपड़ों की दुकान और ब्यूटी पार्लर में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पकड़िया बिंदुआ निवासी कृष्ण कुमार की श्री बालाजी वस्त्र भंडार के नाम से कपड़ों की दुकान है। इसी के पास शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी ममता देवी पत्नी देवस्वरूप का ब्यूटी पार्लर संचालित है। ममता देवी ने करीब तीन महीने पहले ही यहां पार्लर शुरू किया था।

बताया गया कि गुरुवार शाम कृष्ण कुमार अपनी दुकान बंद कर किसी काम से बाहर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी का ब्यूटी पार्लर खुला हुआ था। इसी दौरान अचानक दुकानों में आग लग गई। ममता देवी के अनुसार घटना के समय वह पार्लर में मौजूद थीं। आग की चपेट में आने से पार्लर में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कपड़ों की दुकान में भी काफी नुकसान हुआ है।

दुकानों से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आग तेजी से फैलती देख लोगों ने यमुनोत्री वाटर प्लांट के टैंक से पानी लाकर बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया |

घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और दोनों दुकानों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button