#SvasJsNewsदेशब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

आधुनिकता के दौर में भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक, 8 से 10 सजी-धजी बैलगाड़ियों में निकली बारात बैनी आकर्षण का केंद्र

आधुनिकता के दौर में भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक, 8 से 10 सजी-धजी बैलगाड़ियों में निकली बारात बैनी आकर्षण का केंद्र

संवाददाता – सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा जिले के गंगापुर में आधुनिकता के दौर में जहां शादियों में दिखावे और भव्यता का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं गंगापुर निवासी राजकुमार तेली ने अपने बेटे की बारात बैलगाड़ियों में निकालकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौवंश के प्रति सम्मान का अनूठा संदेश दिया।

बारात में 8 से 10 बैलगाड़ियों को आकर्षक ढंग से गुब्बारों से सजाया गया। दूल्हे की बारात जब बैलगाड़ियों में सवार होकर नगर के रास्तों से गुजरी तो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। इस अनूठी पहल को देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।

इस अवसर पर तेली समाज के नंदकिशोर ने कहा कि पहले मानव की समूद्धि का आकलन उसके गौवंश की संख्या से किया जाता था, लेकिन वर्तमान में गौवंश सड़कों पर बेसहारा घूमने को मजबूर है। ऐसे में गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता लाना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button