#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशचोरी/लूटपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारसहारनपुर

थाना बडगांव पुलिस व गौकशों के बीच मुठभेड़, एक वांछित गौकश घायलावस्था में गिरफ्तार

थाना बडगांव पुलिस व गौकशों के बीच मुठभेड़, एक वांछित गौकश घायलावस्था में गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व गौकशी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक वांछित गौकश शहजाद पुत्र याकूब निवासी नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़, थाना नागल, गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।
जानकारी के अनुसार, थाना बड़गांव पुलिस टीम खुदाबक्श की पुलिया, सिसौनी मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी पर गौकशी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गौकशों से हुई इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें उपनिरीक्षक हितेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र राव, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल विवेक कुमार तथा कांस्टेबल अमरदीप सिंह शामिल थे। टीम ने साहस और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button