लेखपाल संघ ने मनाया 63 वां स्थापना दिवस।

लेखपाल संघ ने मनाया 63 वां स्थापना दिवस।
उत्तर प्रदेश लेखपाल दिवस पर गरीब मजबूर लोगों को कंबल भी किये वितरित।
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ 63 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान वक्ताओं कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की मजबूत कड़ी है।
हकीकत नगर स्थित आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एक स्वर में अपने पदेन दायित्वों तथा जनता के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने
कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की मजबूत कड़ी है। लेखपाल के पास विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी हैं, जिन्हें वे सफलतापूर्वक निभा रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में गरीब व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम चौहान, जिला मन्त्री सुमित पंवार, कोषाध्यक्ष देव कौशिक, उपमंत्री कन्हैया लाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन कुमार, लेखा निरीक्षक इसरार अहमद सहित भारी संख्या में लेखपाल मोजूद रहे।



