#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

चार घंटे में 14 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया

चार घंटे में 14 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत भीरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लावारिस हालत में मिले 14 वर्षीय बालक को चार घंटे से भी कम समय में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को भीरा-कुकरा मार्ग स्थित जंगल के किनारे बालक मिला था। वह काफी भयभीत था और स्पष्ट रूप से बोल नहीं पा रहा था, केवल अपना नाम बता सका।

पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर बालक के परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटे में उसकी पहचान अमन सोनी पुत्र संजय सोनी, निवासी गजेंद्रपुरी कॉलोनी, थाना गोला के रूप में हुई। इसके बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार चौधरी और हेड कांस्टेबल त्रयम्बकदत्त गौड़ शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button