#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना चिलकाना पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 3 डंपर सीज, 6 आरोपी गिरफ्तार

थाना चिलकाना पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 3 डंपर सीज, 6 आरोपी गिरफ्तार

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चिलकाना पुलिस ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वाले तीन डम्पर वाहनों को पकड़ा और सीज किया।
चेकिंग के दौरान तीनों वाहन ओवरलोड खनन सामग्री से भरे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया। वहीं, वाहनों की बरामदगी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। सहारनपुर पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button