गौरीफंटा में 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

गौरीफंटा में 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को गौरीफंटा-पलिया मार्ग स्थित डिगनिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों से जा रहे तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी के दौरान ध्रुव राना उर्फ दिलशान निवासी बनगवां, थाना गौरीफंटा के कब्जे से मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से 3.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
वहीं नेपाल निवासी प्रतीक खड़का के कब्जे से 5.09 ग्राम तथा समेन्द्र बोगटी के कब्जे से 3.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना गौरीफंटा में मुकदमा अपराध संख्या 25/26 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में कवच योजना के तहत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।
कार्रवाई में गौरीफंटा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी तथा 39वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा सहित जवान शामिल रहे।



