#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर में प्रभारी मंत्री की बैठक, अफसरों को साफ संदेश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लखीमपुर में प्रभारी मंत्री की बैठक, अफसरों को साफ संदेश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक जमीन पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
बिजली व्यवस्था को लेकर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए लोकल फाल्ट, ओवरलोडिंग और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सुधारने के निर्देश दिए। जनता और जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने को कहा।
बाढ़ के बाद गांवों में सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।



