#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पश्चिमी दीक्षिताना में गूंज रहे गणपति बप्पा के जयकारे, छह वर्षों से हो रहा भव्य गणेश उत्सव

पश्चिमी दीक्षिताना में गूंज रहे गणपति बप्पा के जयकारे, छह वर्षों से हो रहा भव्य गणेश उत्सव

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर के वार्ड नंबर-14 स्थित मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। निकट विद्याराम तेल वाले स्थित आयोजन स्थल पर सोमवार को विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा।

मोहल्ले में लगातार छह वर्षों से गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व स्थानीय निवासी Rajjan Kashyap कर रहे हैं। 14 सितंबर से शुरू हुआ गणेश उत्सव 25 सितंबर तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे और रात्रि 8:00 बजे भगवान श्री गणेश की विशेष आरती की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आरती में शामिल होने तथा गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

आयोजन के तहत 16 सितंबर को श्री गणेश संकीर्तन, 19 सितंबर को सुंदरकांड पाठ तथा 20, 21 और 22 सितंबर को भव्य एवं सजीव झांकियों का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को भंडारे और 24 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 25 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।

आयोजक Rajjan Kashyap ने क्षेत्रवासियों से गणेश उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है। गणेश उत्सव को लेकर मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button