#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ…..

प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ…..

Report -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 15 से 17 सितंबर, 2026 तक डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट किया, जबकि सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। अति विशिष्ट अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट राम भरोस सारण और नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह का भी बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में 17 मंडलों की 255 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। 15 सितंबर के उद्घाटन मैचों के परिणाम:

वाराणसी बनाम अलीगढ़: वाराणसी मंडल 27-05 से विजयी।
गोरखपुर बनाम मुरादाबाद: गोरखपुर मंडल 25-16 से विजयी।
सहारनपुर बनाम बरेली: सहारनपुर मंडल 22-02 से विजयी।

समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, रेफरी बोर्ड चेयरमैन सुरेश कुमार सिंह सहित कई खेल प्रेमी और निर्णायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button