#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में एक जागरूकता गौष्ठी का आयोजन किया गया।

  सहारनपुर में एक जागरूकता गौष्ठी का आयोजन किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर गोष्ठी का शुभांरभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा० शेर सिहं कक्कड, व नोडल अधिकारी, एन०सी०डी०, सेल श्रीमति शिवांका गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ए०एन०एम० प्रशिक्षणार्थियो द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें कार्यक्रम की महत्वता को बताने व रोचक बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कवितापाठ, भाषण प्रतियोगिता, वादविवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगितां आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वर्ष 2026 विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा “वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे” (2024-26) के लिये तीन साल तक चलने वाली थीम- “आत्महत्या के बारे में सोच समझ बदलना” (Changing the Narrative on Suicide) पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस थीम का मुख्य संदेश बातचीत शुरू करें (Start the Conversation) है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा० शेर सिहं कक्कड द्वारा बताया गया कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुप्पी और गलतफहमी को छोडकर खुलकर खुलेपन, सहानुभूति और सहयोग की ओर बढ़ना है, ताकि ऐसा माहौल बन सके जहाँ लोग खुलकर अपनी बात कह सकें और मदद मांग सकें। इसी कम में सभी उपस्थित अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों द्वारा मानसिक तनाव से मुक्त रहने की सपथ ली गयी।

एन०सी०डी सेल के फाईनेन्स कम लॉजिस्टिक ऑफिसर श्री लोहित भारती व श्रीमति अंशिका सिहं द्वारा उक्त कार्यक्रम का संचालन किया गया। गोष्ठी में नोडल अधिकारी श्रीमति शिवांका गौड़ ने बताया कि विश्व स्तर पर आत्महत्या एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है. जिसके समाजिक, आर्थिक एवं भावनात्मक दुष्परिणाम दूरगामी होते है। इसी क्रम में मानसिक कार्यक्रम की टीम के डा० ख्वाजा खयाम ने अवसाद व आत्महत्या विषय पर विस्तृत चर्चा की उन्होने बताया लगातार उदासी, निराशावादी विचार आत्महत्या जैसी घटना के संकेत हो सकते है। उपस्थित छात्राओं को मानसिक तनाव से दूर रहने तथा अपनी समस्या को परिजनों व मित्रगणों से साझा करने के सुझाव दिये गये।

उक्त गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा डां कुनाल जैन, देवेन्द्र सिहं, सूर्यप्रताप, हरविन्द्र सिहं, प्रीति कन्नोजिया, आबिद विभा, हिमांशु आदि कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button