मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोचा, अवैध चाकू बरामद

मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोचा, अवैध चाकू बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवैध असलहों और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान मंडी समिति परिसर के पीछे खंडहर के पास से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील कुमार, मुख्य आरक्षी कपिल कुमार और आरक्षी मनोज कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुबारक पुत्र सदाकत और राहिल पुत्र शराफत (दोनों निवासी पीर वाली गली नंबर 16, थाना मंडी) को रंगे हाथों दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से मुबारक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (मु0अ0सं0 466/2026 धारा 4/25) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



