सहारनपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा वृहद अभियान

सहारनपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा वृहद अभियान
कलम करेगी धमाका समाचार से विशेष खोजी रिपोर्टर मोहम्मद जहांगीर मंसूरी समाचारों का शहंशाह आपको रखे आगे
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनपद में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज 17 सितंबर से होने जा रहा है,जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस एक माह के दौरान जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक जन-जागरूकता और जन-सेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।!
13 प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगा अभियान
जिलाधिकारी ने बताया कि ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प और सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 13 प्रमुख कार्यक्रम तय किए गए हैं।
इनमें मुख्य रूप से:स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार: रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम।
युवा एवं खेल गतिविधियां: चित्रकला, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैली।
पर्यावरण संरक्षण: व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान
अभियान के दो मुख्य आकर्षण:
सेवा सेतु अभियान’ (एक ही छत नीचे समाधान): विकासखंड स्तर पर सभी शासकीय विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा।
‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’: इस खास आयोजन में ह्यूमन रंगोली (Human Rangoli) के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतीकों और 2047 के ‘विकसित भारत’ की भव्य परिकल्पना को प्रदर्शित किया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देश: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिकता न होकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समय से आमंत्रित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुमित राजेश महाजन, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



