पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमेश पुत्र जोखेलाल (55), सुरेश पुत्र रामचंद्र (40) और सरवन पुत्र रामचंद्र (45), निवासी ग्राम खेतौसा, थाना हैदराबाद के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 654/17, अपराध संख्या 126/01 में धारा 323, 325 और 504 भादवि के तहत न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयनारायण यादव, कांस्टेबल साहब बक्श और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।



