#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फूलबेहड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

फूलबेहड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट—तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित 10 गैर-जमानती वारंटियों (NBW) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष फूलबेहड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

गिरफ्तार वारंटियों में बब्लू सोनी उर्फ अरविन्द कुमार निवासी ताहिरपुर, खुशीराम निवासी जहानपुर, ध्रुव निवासी खमरिया (सिसौरा), प्रमोद निवासी मन्ठौहापुरवा (पूजागांव), गुड्डू निवासी मीलपुरवा (सरवा), राम कुमार निवासी सरवा, रामासरे निवासी लौकिया, रामरतन निवासी लौकिया, आरिफ अली निवासी राजापुर और रामनरेश निवासी राजापुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कुछ मामले वर्ष 2011 से लंबित हैं, जबकि कई मुकदमे वर्ष 2022 से 2025 के बीच के हैं। सभी आरोपी न्यायालय में पेशी से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, दुर्गेश कुमार शर्मा, अमृतलाल यादव, अशोक कुमार यादव व राजन कुमार के साथ हेड कांस्टेबल श्यौदान, अखिलेश यादव, राजेश कुमार व पन्ने लाल तथा कांस्टेबल बलराम यादव, सत्यप्रकाश शुक्ला, सनी राजपूत, सुनील कुमार, राहुल जानीवाल, ध्यानचन्द तिवारी, शिवम, मुकेश पाण्डेय और दारा सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button